Blog

सरकंडा पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा, चाकू लहराने वाले 4 गिरफ्तार,7 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जगहों पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने भारत कुलपहाड़ी, साहिल सूर्यवंशी, मोहित राव कामले और अभिषेक साहू उर्फ नानू को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। इनके कब्जे से 4 धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस ने संतोष सोनी, ताज खान, सुनील साहू, शेख शहजादा हुसैन उर्फ बबलू, ऋषि देवांगन, नरोत्तम कश्यप और साहेब लाल राजपूत के खिलाफ धारा 170, 126-3 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
वहीं ओमप्रकाश निषाद, नीव अनचंदानी, प्रसन्नजीत सिन्हा, सत्यप्रकाश शास्त्री और मुकारक अली के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *