Blog

तीन दिनों में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल,तोरवा पुलिस का चाकूबाजों पर लगातार प्रहार

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में अड्डेबाजी, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार सख्ती जारी रखते हुए तीन दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत तीसरी कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों से धारदार चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार पेट्रोलिंग, अड्डेबाजी चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत बीते तीन दिनों में तीन अलग-अलग कार्रवाई की गई।
पहली कार्रवाई 5 अगस्त को गणेश नगर, सिरगिट्टी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने अब्दुल आमीन (19 वर्ष) को धारदार लोहे का चाकू लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया।
दूसरी कार्रवाई 6 अगस्त को बोलबम चौक, तोरवा में हुई, जहां शेष वैष्णव (18 वर्ष) को स्टील का धारदार चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

तीसरी कार्रवाई 7 अगस्त को बोलबम चौक के पास की गई, जहां पुलिस ने जगमोहन ध्रुव (35 वर्ष) को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *