Blog
तेज रफ्तार कार घर में घुसी, गाली गलौज भी
बिलासपुर। तेज रफ्तार में कार चलाते हुए महिला ने एक मकान में घूसा दी। विरोध करने पर मकान मालिक के साथ गाली गलौज किया गया है।
पुलिस ने कार चालिका के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
सरकण्डा पुलिस के अनुसार, अशोकनगर केपी काम्प्लेक्स के पास रहने वाले यशवंत साहू पिता राजू साहू 15 अगस्त की रात घर में सो रहे थे। रात 9 बजे कार क्रमांक सीजी 10 बीयू, 8955 की महिला चालक ने तेज रफ्तार से कार चलाते हुए उनके मकान में घुसा दी।जिससे उनका दरवाजा व दीवार क्षतिग्रस्त हो गया। श्री साहू ने घर से निकलकर विरोध किया तो उनके साथ महिला चालिका ने गाली गलौज की है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर कार चालिका के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 296, 324, 4, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।