Blog
गैस एजेंसी में विवाद युवती पर जुर्म दर्ज
बिलासपुर। लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गैस एजेंसी संचालक की रिपोर्ट पर युवती के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, पारिजात एक्सटेंशन निवासी अमन घाटगे मुंगेलीनाका में गैस एजेंसी चलाते है। कु. प्रियांशु साहू का उनके कर्मचारी सुरेश टंडन से पैसे का लेनदेन था। उसी बात को लेकर युवती ने गैस एजेंसी में हंगामा मचाते हुए कांच तोड़ दिया। पुलिस ने घाटगे की रिपोर्ट पर युवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 324, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।