Blog
नाबालिक लड़की दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थी ने कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। आरोपी के करैहापारा में होने की सूचना पर कोटा पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। आरोपी अग्निवेश सारथी उर्फ गोल्डी उर्फ सीटू सारथी पिता उमेश उर्फ बबलू सारथी, उम्र 22 वर्ष, निवासी करैहापारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।