नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

तेलंगाना से नाबालिक बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद करने मे मिली सफलता
बिलासपुर। मुंगेली।शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने आरोपी युवक को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है।
लालपुर थाना की पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिक लड़की अपनी सहेली के साथ पैसा निकालने के लिये ठेलका नवागांव जा रहे हैं। बोलकर घर से निकली हैं और अभी तक घर वापस नहीं आई हैं । सहेली को पुछने पर कोई विशेष जानकारी नहीं बता रही हैं। जिसके कारण घर वालो को चिंता होने लगी। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में भी खोजबीन किए लेकिन नाबालिग बालिका का कही कुछ पता नही चल सका। इसी बीच पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी रही तब पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली नाबालिग बालिका आंध्रप्रदेश में है सूचना पाकर पुलिस टीम फौरन आंधप्रदेश रवाना हुई और आंध्रप्रदेश पहुंचकर तलाश किये । मोबाइल लोकेशन के आधार पर सत्यप्रकाश रात्रे के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादी करने का झांसा देकर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ तेलंगाना लें गया और शादी करने का वादा करके दुष्कर्म करता रहा । पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है।