Blog
नशे में धुत 3 भाइयों ने युवक से की मारपीट
बीच-बचाव करने वालों से भी गाली-गलौज
बिलासपुर। ग्राम पंचायत लिमतरा में नशे की हालत में 3 भाइयों द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र राठौर के अनुसार नरेश बरगाह, कमलेश बरगाह और विष्णु बरगाह ने नशे में उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की।
घटना के दौरान आसपास मौजूद जनप्रतिनिधि और अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर मामले की सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।
जितेंद्र राठौर की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने नरेश बरगाह, कमलेश बरगाह और विष्णु बरगाह के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।