Blog

बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभिषेक दुबे सुबह करीब 9:45 बजे अपनी बाइक से बेटी को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। वे ईश्वर पेट्रोल पंप चौक के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 11 बीआर 5367 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से अभिषेक बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके बाएं हाथ और दाहिने पैर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *