Blog

नहर में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप,

शनिवार शाम घर से निकला था युवक,

रविवार सुबह नहर में मिला शव

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, खूंटाघाट खारंग जलाशय से निकली नहर मस्तूरी क्षेत्र से होकर गुजरती है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने शराब दुकान के पास नहर में करीब दो फीट पानी के भीतर एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मस्तूरी थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप पाटले (28 वर्ष), पिता बीरबल पाटले, निवासी ग्राम ईटवा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रदीप शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन रविवार सुबह
उसकी लाश नहर में मिली। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं। युवक की मौत हादसा है या फिर किसी साजिश का परिणाम, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *