Blog

नियमों की धज्जियां: बिलासपुर के केवटाडीह में महिला सरपंच की जगह पति ने ली पद की शपथ, वीडियो आया सामने

​बिलासपुर (मस्तूरी):
ग्राम पंचायत केवटाडीह (भूतहा), विकासखंड मस्तूरी, जिला बिलासपुर में संविधान और पंचायती राज अधिनियम के नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नवनिर्वाचित महिला सरपंच श्रीमती जयंती जगत की उपस्थिति में उनके पति अरुण जगत ने सरपंच पद की शपथ ग्रहण की। हैरानी की बात यह है कि शपथ लेने वाले अरुण जगत बिजली विभाग में नियमित (रेगुलर) कर्मचारी हैं।
​क्या है पूरा मामला?
​ग्राम पंचायत कार्यालय केवटाडीह के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा और सुना जा सकता है कि बिजली विभाग के कर्मचारी एवं सरपंच पति अरुण जगत शपथ पत्र पढ़ते हुए कह रहे हैं— “छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत निर्वाचन नियम के तहत… निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक इस दायित्व का निर्वहन करूंगा…”।


​कार्यक्रम के दौरान चुनी गई महिला सरपंच श्रीमती जयंती जगत मंच पर पास ही बैठी रहीं और उनकी जगह उनके पति खुलेआम अधिकारियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में शपथ लेते रहे।
​संविधान और नियमों का खुला उल्लंघन
​पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। परंतु, निर्वाचित महिला प्रतिनिधि की जगह किसी गैर-जनप्रतिनिधि या उनके पति द्वारा सरकारी शपथ लेना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि संविधान की आत्मा और पंचायती राज अधिनियम का भी सीधा उल्लंघन है।
​प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
​सरकारी अधिकारी की मौजूदगी में इस प्रकार गैर-जनप्रतिनिधि को शपथ दिलवाए जाने से पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *