Blog

आरटीओ के सीसी कैमरे से ग्रामीणों को भारी पेनाल्टी

12 गांव से अधिक लोग हुए नाराज

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने फोन से चर्चा कर व्हाट्सएप में भेजा ज्ञापन

बिलासपुर।आरटीओ कार्यालय द्वारा लगाए गए सीसी कैमरा से पीड़ित बेलतरा विधानसभा के लगभग 12 गांव से जबरिया पेनल्टी वसूलने पर पूर्व ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने छुट्टी होने के कारण बिलासपुर आरटीओ से टेलिफ़ोनिक चर्चा की और मांग पत्र को व्हाट्सएप्प के माध्यम से जिला कलेक्टर और आरटीओ को भी भेजा गया ।विजय केशरवानी ने मांग की कि निर्दोष वाहन मालिको को जबरिया परेशान न किया जाए ,सीसी कैमरा के आधार पर कार्यवाही करना न्यायोचित नही है, भौतिक सत्यापन कर के ही कार्यवाही की जाएm क्योंकि सीसी कैमरा से ई चालान भेजने से निर्दोष वाहन मालिक परेशान हो रहे है ,जब आरटीओ रोड टैक्स लेता है तो उसे अच्छी सड़के की व्यवस्था करे फिर वाहनों की जांच की जाए ,क्योकि खराब और जर्जर सड़को के कारण गाड़ियां 6 माह में ही पुरानी हो जाती है , विजय केशरवानी को बिलासपुर आरटीओ ने आश्वस्त किया कि आपकी मांगों को हेड आफिस में भेजेंगे और शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
विजय केशरवानी ने कहा कि लगातार गांव वाले शिकायत कर रहे थे कि क्षेत्रीय परिवहन विभाग द्वारा सीसी कैमरा के माध्यम से आसपास के गांव वाले या वे लोग जो इस मार्ग से गुजरते है,उन्हें ई चालान भेजा जा रहा है ।
जिसमे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सीपत,जांजी, बैमा, नगोई,मोहरा,बिरकोना,सेलर,भाड़ी, परसाही, उरतुम ,रानीगांव जैसे दर्जन भर से अधिक गाड़ी वालो को ई चालान भेजकर राशि वसूली जा रही है।
उन्होंने कहा ये गांव बिलासपुर शहर से लगे हुए है इसलिए इन्हें छोटे छोटे कामो के लिए दिन में कई बार बिलासपुर आना -जाना होता है, और आरटीओ विभाग द्वारा उन्हें भारी भरकम ई चालान भेज कर वसूली की जा रही है, जिसमे फिटनेस, पर्यावरण सर्टिफिकेट, लाइसेंस, नवीनकरण, इंश्योरेंस ,गाड़ी की कागजात जैसे कारण बताए जाते है,
जिन वाहन चालकों के पास सभी चीज है उन्हें भी ई चालान भेज रहे है ,गांव में खड़ी गाड़ी की चालान भेजा जा रहा है,
जिससे गाड़ी मालिको में भय व्याप्त है, चूंकि चालान का मतलब वाहन मालिक को सावधान करना है ताकि दूसरी बार गलती न हो किन्तु चालान राशि इतनी अधिक है कि ऐसा लगता है कि विभाग इसे अपनी आय का जरिया बना लिया है,
क्षेत्रीय परिवहन विभाग जब वाहन टैक्स लेता है तो अच्छी सड़के देना भी उसकी जिम्मेदारी है ,खराब सड़को से धूल उड़ती है ,पर्यावरण खराब हो रहा है ,धूल जनित बीमारियां होती है इसे नजर अंदाज कर केवल वाहन मालिकों से पर्यावरण या फिटनेस सर्टिफिकेट मांगना न्याय संगत नही है ,
विजय केशरवानी ने कहा कि
जब आरटीओ विभाग अच्छी सड़के देने की जिम्मेदारी नही लेता है तो फिर उसे रोड टैक्स लेने का कोई अधिकार नही बनता।
आरटीओ विभाग द्वारा लोगो को कहा जा रहा है कि गाड़ी के नम्बर को ढक कर रखिये ,ये भी गलत है बेलतरा विधानसभा की सभी सड़के अत्यंत दयनीय स्थिति में है ,जर्जर और खस्ताहाल है ऐसे में आरटीओ विभाग द्वारा सीसी कैमरा के आधार पर ई चालान काटने की कार्यवाही की जाएगी तो फिर जनता सड़क पर उतर कर विरोध करेगी ।
विजय केशरवानी ने कहा कि ई चालान काटकर जनता को परेशान न किया जाए और जिस गाड़ी में कोई कमी है तो उसकी भौतिक जांच कर पेनाल्टी लगाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *