पीएम आवास व 100 घरों में बुलडोजर का नोटिस

बिलासपुर । जिले
के घुटकू गांव में प्रशासन की बेदखली कार्रवाई से करीब 100 परिवारों के सानने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई पर रोक लगने को मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। आज कलेक्टर की जन दर्शन में काफो संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। घुटकू गांव के ग्रामीण भी काफी संख्या में बेदखली का नोटिस मेलने के बाद नारेबाजी का करते हुए यहां विरोध प्रदर्शन किया उनका कहना है कि जिस आबादी भूमि पर वे रह रहे हैं।
वहां उनके परिवार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से निवास कर रहे हैं और अब उन्हें पटवारो एवं राजस्व विभाग की ओर से जमीन खाली करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है। ग्रामीगों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। यदि मकान तोड़े गए तो सैकड़ों लोग
खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो जाएंगे। ज्ञापन में उन्होने बताया कि इस कार्रवाई से परिवारों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रशसन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें न्याय दिलाए। ग्रामीणों ने एक गंभीर सवल भी उठाया है। उनका
है कि जिन मकानों को तोड़ने की बात कही जा रही है, उनमें से कई गकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने इसे योजनाओं के क्रियान्वयन और राजस्व रिकॉर्ड के बीच समन्वय को कमी बताया है। ग्रमीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बेदखली को कार्रवाई तत्काल रोकी जाए, पूरे मामले को निष्पक्ष जांच कराई जाए और वर्षों से निवासरत परेवारों के पुनर्वास अथवा वैधानिक समाधान के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। उन्हेंने चेतावनी दी कि यदे उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।