पीएम के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 17 को

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष अटूट जनसेवा, असीमित संकल्प के पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितम्बर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ मनाएंगे।
भाजपा जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः 9 बजे जिला अस्पताल पुराना बस स्टैंड बिलासपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है वहीं भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ में हितग्राहियों के घर पहुॅचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया जालने का आग्रह करेंगे, शाम को भाजपा कार्यालय करबला बिलासपुर में दीपउत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। श्री दीपक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की भावना को निरंतर आगे बढ़ाया है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 17 सितम्बर को सायं 7 बजे अपने घर पर एक दीपक मोदी जी के नाम से आशीर्वाद का दिया जलाएं।