Blog

महिला से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी और गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवक महिला को देखकर अश्लील कमेंट और इशारे कर रहे थे।

महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी करते हुए हाथ पकड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों ने हाथापाई भी की। घटना के बाद महिला ने 14 सितंबर को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लालखदान निवासी 20 वर्षीय केशव निषाद और केंवटपारा निवासी 21 वर्षीय परमेश्वर उर्फ परमेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 74, 76 और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *