Blog

VB-G RAM G जागरूकता अभियान: भाजपा ने गठित की जिला स्तरीय समन्वय टोली…चुलेश्वर बने जिला संयोजक

कोरबा।VB-G RAM G जागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने एवं संगठनात्मक समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है।

गठित टोली में चुलेश्वर राठौर को संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं सदस्य के रूप में डॉ. पवन सिंह,उमेश्वर सोनी एवं रामकुमार गभेल को शामिल किया गया है।यह टोली अभियान के अंतर्गत जिले भर में समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संपर्क बनाए रखेगी, जिससे अभियान को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सके।पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित जिला स्तरीय टोली VB-G RAM G जागरूकता अभियान को गति देने के साथ-साथ संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *