Blog

पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्ष फिर आमने-सामने

बिलासपुर।तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल तारबाहर थाना क्षेत्र के नाई मोहल्ले में पुरानी रंजिश एक बार फिर विवाद की वजह बन गई। पूजा किन्नर का आरोप है कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचकर विवाद किया। पूजा के मुताबिक, मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीटा गया। पूजा किन्नर ने आरोप लगाया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।पुराने विवाद का जिक्र करते हुए रजिया पर पहले भी विवाद और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। लेकिन इस विवाद में कहानी सिर्फ एक पक्ष की नहीं है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रजिया खुरसेल किन्नर ने पूजा किन्नर, राजा किन्नर और लाडो किन्नर पर मारपीट, धमकी देने और मिर्ची पाउडर छिड़कने के आरोप लगाए हैं। यानी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं और अब पुलिस की जांच से ही साफ होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना में किसकी क्या भूमिका रही। तारबाहर पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *