प्रतिबंधित डोडा पाउडर सहित 4 तस्कर गिरफतार,मादक पदार्थ बिक्री करने ग्राहक तलाशते 4 आरोपी को किया गिरफतार
बिलासपुर।तोरवा पुलिस ने महमंद
रोड पर डोडा पाउडर की तस्करी करने वाले चार तस्कर को पकड़ा है।पकड़ गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है।
डोडा पंजाब से बिलासपुर आया था जिसके लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थीं
तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,एसएसपी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और चाकूबाजी करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं। जिसमें अवैध गतिविधियो पर लगातार नजर भी रखी जा रही हैं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की महमंद बायपास रोड के 4 व्यक्ति एक थैले मे कुछ समान रखे हुए है।जिनकी गतिविधियां थोड़ी सी संदिग्ध लग रही है।पुलिस ने मुखबिर की खबर पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध अवस्था में खडे हुए चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया और उसके बाद पूछताछ शुरू की। पुलिस के संदेहियों के थैले को चेक किया तो किसी मादक पदार्थ जैसे महक आ रही थी जिसके संबंध में पूछताछ किया गया तब पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा पोस्ता रखे हुए है जिसके लिए ग्राहक की तलाश की जा रही है।पुलिस ने बताया कि डोडा की बिक्री आम बाजार में प्रतिबंधित हैं।आरोपियों के पास से
डोडा,पोस्ता पाउडर जिसे पॉलिथीन व थैला में रखे कुल 3.264 किलोग्राम है जिसकी कीमत 45,000 रूपये
बताई जा रही है।पुलिस की पूछताछ में पता चालक की चारों व्यक्ति पंजाब, मुगेली और बिलासपुर के रहने वाले है।जिनका नाम
मनमोहन सिंह कल्ले उर्फ मोना पिता ज्ञान सिंह उम्र 45 साल ग्राम चिमना थाना जगरांव जिला लुधियाना पंजाब हाल मुकाम जोगीपुर थाना चकरभाठा, सुरजीत सिंह पिता प्रीतम सिंह उम्र 45 साल हदैतपुर थाना कत्थु नगर जिला अमृतसर पंजाब, पुष्पराज जांगडे पिता वीरेन्द्र जांगडे उम्र 36 साल कोहिलाडीह मुंगेली और सुरेन्द्र ध्रुव पिता राजेन्द्र ध्रुव उम्र 25 साल ग्राम रहंगी थाना चकरभाठा
के रहने वाले है।
उक्त मादक पदार्थ डोडा रखने अथवा बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना पाया गया।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में भेजा गया है।जिन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बॉक्स
पंजाब से लाकर करते है बिक्री
तोरवा पुलिस ने बताया कि डोडा एक तरह से नशीली दवाओं की तरह काम करता है।जिसे पंजाब से लाकर खपाया जाता है और इसके लिए एक गैंग काम करता है जिसमे कुछ तस्कर जुड़े हुए रहते है।और खरीदने वाले से ऑर्डर लेकर डोडा की सप्लाई करते है।इसे चाय में या फिर किसी मीठा चीज के मिलकर खाया जाता है जिससे नशा होता है।
बाइक
एंड टू एंड तक होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि जैसे कि एसएसपी के तस्करी करने वाले और नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी रखा है उसी तरह इसमें भी आरोपियों के खिलाफ अभियान छेड़कर एंड टू एंड तक कार्रवाई की जाएगी।इससे आरोपियों के द्वारा कमाया हुआ पैसा और उनकी संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।इसके लिए उनका पूरा डिटेल निकालकर एकत्रित किया जा रहा है।