Blog

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की ‘आशीर्वाद का दीप’ पहल

बिलासपुर । 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन है। इस अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ ने ‘आशीर्वाद का दीप’ पहल के तहत सेवा, संकल्प और कृतज्ञता के भाव से कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया है।

मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से लगातार जनसेवा करते हुए उन्होंने देश और समाज को नई दिशा दी है, जिसका प्रभाव आम जीवन में दिखाई देता है। किसान, गांव और गरीब हमेशा उनके केंद्र में रहे हैं। किसानों के हित में लिए गए अनेक निर्णयों से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। छत्तीसगढ़ जैसे किसान प्रधान राज्य में इसका विशेष महत्व है।

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के बिलासपुर ग्रामीण जिला संयोजक रोहिणी बैसवाड़े ने कहा कि 17 सितंबर को जलने वाला ‘आशीर्वाद का दीप’ केवल एक दीप नहीं, बल्कि 25 वर्षों की निरंतर सेवा के प्रति कृतज्ञता, किसानों के प्रति सम्मान और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्वास का प्रतीक होगा।

उन्होंने जिले के समस्त किसानों, सहकारी समितियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी सहकारी समितियों और घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा “विकसित भारत, समृद्ध किसान और मजबूत सहकारिता” के संकल्प को आगे बढ़ाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *