Blog

फिल्मी स्टाइल में चलती ट्रकों से तिरपाल काट खाद्य तेल की चोरी…ड्राइवरों को हवा नहीं लगी और खाने का तेल हो गया पार

50 हजार का तेल चोरी कर ले गए चोर…

बिलासपुर । चकरभाठा क्षेत्र से फिल्मी स्टाइल में चलते ट्रको से तिरपाल काट 23 टिन और पैकेटों से भरा दो कार्टून खाद्यतेल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही है। घटना चलते ट्रकों से की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,
लिंकरोड जैकब चाल निवासी ट्रांसपोर्टर रामस्नेही लोनिया पिता स्व.प्रीतम सिंह लोनिया ने
चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि
उन्होंने दाधापारा रेलवे रैक प्वाइंट से सामान
ट्रांसपोर्टिंग कर तय स्थानों पर पहुचाने का काम प्रकाश सिंह,शत्रुहन रात्रे को दिया था। इनमें से दो ट्रक रायगढ और एक ट्रक को व्यापार विहार बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। रोड खराब होने के कारण ट्रक धीरे -धीरे चल रहा था तीनों ट्रकों में सीजी 16सीएच 9865 में 1600टीन,सीजी 10बीडब्ल्यू 4316 में 1800टीन,सीजी 11एक्यू 7906 में1100टीन एवं 400 काटुन किंग सोयाकंपनी का खाद्य तेल भरा था। दाधापारा रैक पाइंट से निकलकर मेन रोड सिरगिट्टी पहुंचने पर ड्रायवरो को पता चला कि ट्रक क्रमांक सीजी 16सीएच 9865 से 16 टीन खाद्य तेल सीजी 10बीडब्ल्यू 4316 से 5 टीन खाद्य तेल सीजी 11 एक्यू 7906 से 2 काटुन खाद्य तेल चोर ट्रक के तिरपाल को काटकर कर ले भागे, चोरी गए तेल की कीमत करीब 50000 रूपये बताई जा रही है।

फिल्मी स्टाइल में चोरी करने वाले चोरों की तलाश शुरू

पुलिस का कहना है कि फिल्मी स्टाइल के चोरी करने वाले चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस को अनुमान है कि चोर शातिर है और इसी के आसपास रहने वाले है।जो रेकी करके ट्रको से माल पार करते है।यही कारण है कि मौका पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है और उसके बाद फरार हो गए है।

आसपास के लोगो से शुरू हुई पूछताछ

पुलिस ने चोरी करने वाले चोरों की तलाश में आसपास पूछताछ शुरू कर दी है।इसके अलावा संदिग्ध लोगों की भी खोजबीन करनी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *