Blog

महामाया मंदिर सामूहिक विवाह मे 117 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

रतनपुर अक्षय तृतीया यानी कि अक्ति के दिन शुभ लगीन पर, हर वर्ष होने वाले सामूहिक विवाह में इस बार महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह मैं 117 जोड़ों ने अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत की सुबह से ही महामाया भागवत मंच में सामूहिक विवाह की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई थी,

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि इस बार 117 जोड़े का विवाह मंदिर ट्रस्ट के द्वारा कराया जा रहा है और सभी को ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से वधु के खाते में 5100 / डाले गए हैं वहीं चांदी का मंगलसूत्र एवं विवाह का वेशभूषा, दहेज रूपी सामान वितरित किए गए, बताया गया कि आने के लिए तो बहुत से आवेदन विवाह करने के लिए आए थे जिसमें से 117 लोगों के दस्तावेज सही पाए जाने पर उनका विवाह संपन्न कराया गया और लगभग 30-32 जोड़े ऐसे भी आए थे

जिनका सही दस्तावेज नहीं होने की वजह से उनकी छटनी की गई, इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा, संतोष शुक्ला, मनराखन जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, संतोष शर्मा इत्यादि ट्रस्टी गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *