बिलासपुर की वारिजा विजयराय को भरतनाट्यम में सीसीआरटी स्कॉलरशिप

बिलासपुर।
शहर के लिए गर्व का विषय है कि प्रतिभाशाली नृत्यांगना वारिजा विजयराय को सेंटर फॉर कल्चरल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, नई दिल्ली की ओर से भरतनाट्यम नृत्य के लिए प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप प्रदान की गई है।
यह स्कॉलरशिप देशभर के चुनिंदा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से दी जाती है। वारिजा ने अपनी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट नृत्य कौशल के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

वारिजा विजयराय, बिलासपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल बिलासपुर की छात्रा हैं और पिछले कई वर्षों से भरतनाट्यम का विधिवत प्रशिक्षण नृत्यार्थी कलाशेत्रम् में ले रही हैं। इस उपलब्धि में उनके मार्गदर्शक डायरेक्टर डॉ. रतीश बाबू का विशेष योगदान रहा है,

वहीं उनकी नृत्य शिक्षिका सुमी अजय मैम के निर्देशन में उन्होंने अपनी कला को निखारा है। विभिन्न मंचों पर उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों और विशेषज्ञों से सराहना मिलती रही है।इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बिलासपुर जिले में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय प्रबंधन, गुरुजनों एवं शहरवासियों ने वारिजा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।