पुल पर CAKE काटने वाले 7 युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज…..SP बोले,सड़क जाम करके BIRTHDAY मनाने वालों की खैर नहीं

बिलासपुर/मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा समीक्षा बैठक मे जिले के समस्त राजपत्रित एवं थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिले मे लोगों की शांति एवं सुरक्षा, यातयात सुदृण व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक रोड, हाइवे सड़क मे जन्मदिन उपद्रव करते हुए केक काटने वाले एवं असामाजिक तत्वों मे कार्यवाही किया जाए। इसी तारतम्य मे मुंगेली शहर मे आनंद चाट भंडार रोड आगर नदी के ऊपर बने पुल मे रोड आम जगह पर सड़क जाम कर विनय साहू पिता मोहन निवासी रामगढ़ मुंगेली के जन्मदिन पर युवकों के द्वारा शोरगुल मचाते हुए केक काटकर आने जाने वाले लोगो को परेशान कर सार्वजनिक उपद्रव करने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना एवं सायबर सेल की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटा केक, 4 नग मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी विनय साहू पिता मोहन उम्र 19 वर्ष निवासी रामगढ़ मुंगेली. रोशन पटेल पिता सूरज उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी अग्रवाल अस्पताल के पास मुंगेली . सोमेश उपाध्याय पिता दिनेश उम्र 19 वर्ष निवासी विनोबानगर मुंगेली .रायल खाण्डेय पिता प्रेमुदास उम्र 19 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप वार्ड मुंगेली . प्रजवंल सोनकर पिता विजय उम्र 18 वर्ष 11 माह निवासी विवेकानंद वार्ड मुंगेली .चिरजंवी जांगडे़ पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 18 वर्ष 07 माह निवासी मजगांवपारा, आकाशदीप उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी मजगांवपारा और.चन्द्र प्रकाश यादव पिता हरेन्द्र उम्र 19 वर्ष निवासी लोरमी बायपास मुंगेली के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बाइक मे केक रखकर उपद्रव करते हुए एवं आने जाने वाले लोगो को परेशान करते पाये जाने पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है
*मुंगेली एसपी की अपील*
मुंगेली पुलिस अधीक्षक पटेल ने आम लोगों एवं नवयुवकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थान सड़को एवं चौक चौराहों पर जन्मदिन के मौके पर केक ना काटें एवं आवागमन बाधित ना करें।