Blog

भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने डिप्टी रेंजर पर मारपीट का लगाया आरोप

दोस्त जान बचाकर वहां से भागे

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में के आर्मी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक शेखर कुमार कैवर्त ने वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर व अन्य कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि मंगलवार सुबह दौड़ और एक्सरसाइज दौरान लकड़ी चोरी के संदेह में उसे जबरन बाइक में बैठाकर भैंसाझार नर्सरी ले जाया गया, जहां बेल्ट और बीयर की बोतल से उसकी पिटाई की गई। शेखर ने कोटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए सभी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान रामकुमार और हितेश वहां से भाग निकले, जबकि शेखर को पकड़ लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर जबरन मोटरसाइकिल सीजी 10 बीएल 5716 में बैठाकर भैंसाझार नर्सरी ले गए। वहां बेल्ट और बीयर की बोतल से उसकी पिटाई की गई, जिससे दोनों हाथ, सिर के पीछे, बाएं घुटने और पीठ में चोट आई। शेखर की शिकायत पर कोटा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *