भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की कोर ग्रुप बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

समरसता संकल्प अभियान, हर घर तिरंगा यात्रा एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण की कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा यात्रा सहित प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला एवं संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला की उपस्थिति में संगठनात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान मन की बात, लाभार्थी संपर्क अभियान सहित बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में बूथ कार्यकर्ताओं के डाटा संकलन, बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में नेताओं ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से मजबूत होता है। प्रदेश भाजपा द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। आगामी अभियानों की सफलता के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पूरी सक्रियता से कार्य करें।
बैठक में भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी महामंत्री एस कुमार मनहर जनक देवांगन सहित कोर ग्रुप के सदस्य, मंडल पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।