Blog
भारतीय किसान संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन आज
33 जिलों में सौंपेंगे ज्ञापन और निकालेंगे ट्रैक्टर रैली
बिलासपुर।भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी ज्ञापन, आंदोलन और ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी 33 जिलों में किसान अपनी 11 सूत्रीय मांगों एवं सुझावों को लेकर मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।संगठन ने प्रदेश के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने जिला मुख्यालयों में पहुंचने की अपील की है।