Blog

19 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरिपाठ में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 3,800 रुपए बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोबरिपाठ में एक महिला बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। मौके पर ललिता जांगड़े 40 वर्ष मिली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले 2 पीले प्लास्टिक डिब्बे बरामद हुए। इनमें एक डिब्बे में 12 लीटर और दूसरे में 7 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी थी।
कुल 19 लीटर शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने ललिता जांगड़े के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। इसमें निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक दिलीप साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक दीप सिंह कंवर और सुनील पटेल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *