Blog

भारत में रहने वाला प्रत्येक नागरिक भारत का नहीं – ललित

बिलासपुर।शुभमविहार मानस मंडली द्वारा सतत 207वें सुंदरकांड का आयोजन श्री विजय मिश्रा के जे पी विहार स्थित निवास पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत उपस्थित जनसमूह को हिंदुत्व में विज्ञान पर जानकारी देते हुए ललित अग्रवाल ने बताया कि हिंदू, धर्म व हिंदुत्व को वास्तविक परिपेक्ष्य में समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया की भारत मे रहने वाले लोगों में जिनकी आस्था भारत पर, जिनके संस्कार भारतीय, जिनके आचरण भारतीय अर्थात जो भारत के हैं, केवल वे ही वास्तविक भारतीय हैं। शेष तो मात्र भारत मे हैं। बाकि उनका सब कुछ विदेशी हैं। 207वे पाठ में अखिलानंद पांडेय, ललित अग्रवाल, अखिलेश द्विवेदी, सुरेंद्र दुबे, प्रमोद अवस्थी, विजय मिश्रा, भूपेंद्र यादव, आर पी मिश्रा, ए के स्वर्णकार, डी पी सक्सेना, दीपक यादव, संतोष तिवारी, सोहन सिंह ठाकुर सहित बड़ी सँख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थित रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *