Blog

माँ की ममता हुई शर्मसार, 5 महीने के मासूम को लावारिस छोड़कर फरार हुई महिला….महिला की तलाश जारी…CCTV फुटेज से भी खोजबीन शुरू

दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर लापता हुई मां की तलाश जारी

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पाली से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक मां अपने महज पांच महीने के दुधमुंहे मासूम को गांव में अकेला छोड़कर फरार हो गई। इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या कोई मां इतनी निष्ठुर हो सकती है।जो अपने दुधमुंहे बच्चे को अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़कर कही जा सकती है।

दरअसल तखतपुर अंतर्गत ग्राम पाली के लोगों की सुबह एक मासूम को देखने और उसके रोने के आवाज से हुई। ग्रामीणों ने देखा कि एक नवजात बच्चा भूख-प्यास से बिलख रहा था, लेकिन आसपास उसकी मां या कोई परिजन नहीं दिखा। पहले तो लोगों ने सोचा कि शायद मां यहीं कहीं होगी और लौट आएगी, लेकिन काफी देर तक इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया।धीरे-धीरे ग्रामीणों को एहसास हुआ कि मासूम को लावारिस हाल में छोड़ दिया गया है। इसके बाद उन्होंने तुरंत जूनापारा पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए बच्चे को दूध पिलाया और उसकी देखभाल की। पुलिस ने तत्परता से कागजी कार्यवाही पूरी की और मासूम को बाल कल्याण समिति के जरिए एडाप्टेशन सेंटर भेज दिया।
पुलिस ने बच्चे के माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है।

मां कौन है और किसने बच्चे को गांव लेकर आया,तलाश जारी

इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला काफी गंभीर है और मासूम की जिंदगी का सवाल है इसलिए उसकी मां की तलाश की जा रही है।इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगो से भी पूछताछ की जा रही है।ताकि बच्चे की मां का पता चल सके।

पुलिस बोली,गांव की नहीं होगी महिला,नहीं तो अब तक पहचान हो गई होती

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और गांव के लोगो से पूछताछ की है।जिसमें इस तरह के मासूम बच्चे की मां का कही कुछ पता नहीं चल सका है। न कोई गांव में इतने छोटे मासूम बच्चे की मां है।इसलिए यह मामला काफी पेचीदा हो गया है।फिर भी पुलिस अपने स्तर से खोजबीन जारी रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *