Blog

कमरे में सो रहा था परिवार,चोर ने जेवर व नगदी कर दिया पार

बिलासपुर। महिला के परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात किसी अज्ञात चोर ने आलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर भाग गया, लेकिन मकान मालिक को भनक तक नहीं लगी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

कोटा पुलिस ने बताया कि कोटा के फिरंगीपारा निवासी केवरी बाई यादव मजदूरी करती है। 27 जनवरी की रात 10 बजे महिला अपने परिवार के साथा खाना खाकर सो गई। रात 2.30 बजे महिला दिशा मैदान के लिए कमरे से उठकर बाहर निकली। फ्रेश होकर कमरे के अंदर गई तो उनकी नजर खुली आलमारी पर पड़ी। अलमारी के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर से सोने की माला, चांदी की पायल चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *