Blog
मॉडर्न पब्लिक स्कूल नेवसा के विद्यार्थी हुए सम्मानित

बिलासपुर।15 अगस्त में मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उसराभाठा नेवसा के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को जनपद सदस्य श्रीमती कमला देवी विजय साहू ने तीन – तीन हजार रुपये तीनों विद्यार्थी कु. स्नेहा विश्वकर्मा 12वीं 90% कु. श्रेया कश्यप 10वीं 92% एवं कु. देविका नामदेव 10वीं 91% को राशी देकर सम्मानित किया
कार्यक्रम में नेवसा उपसरपंच विनोद कश्यप जी, वार्ड पंच सचिन कश्यप जी, मनोज केंवट जी, पत्रकार राधेश्याम कोरी जी,रामा देवी जी, स्कूल अध्यक्ष रजनी देवी कोरी जी, देवी सर जी, डॉ. गौतम साहू जी, संतोष यादव जी, संजयनी मैन जी, राम प्रसाद यादव सर जी एवं अनेक सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।