Blog

राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार…

शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में हुई घटना

बिलासपुर । रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के पर्स से अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार स्थित भक्त कंवर राम मार्केट की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा संगीत विद्यालय, भातखंडे के पास रहने वाली सरमीला गृहणी हैं। वह 27 अगस्त को राखी खरीदने के लिए बाजार आई थीं। उनके साथ उनकी छोटी बेटी करीना बोले भी थी। महिला अपने घर में रखे चांदी के पायल का जोड़ा, दो सोने के जेवर में करीब 14 ग्राम का मंगलसूत्र, सोने का एक कान का टॉप्स और सोने की एक छोटी फुल्ली लेकर निकली थीं। महिला पहले सदर बाजार में इन जेवरों को बदलने के लिए गई थी। वहां उचित मोलभाव नहीं होने पर उन्होंने सभी जेवर अपने लेडीज छोटे पर्स में रख लिए और शनिचरी बाजार स्थित भक्त कंवर राम मार्केट में राखी खरीदने पहुंचीं। बाजार में उस समय काफी भीड़ थी। महिला करीब शाम 4:30 बजे राखी की खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान भीड़ का
फायदा उठाकर किसी व्यक्ति ने उनके पर्स की चेन खोलकर उसमें रखे सभी जेवर चोरी कर लिए। खरीदारी के बाद जब महिला ने पर्स देखा तो जेवर गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की और बाजार में लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी गए जेवरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी गई। पीड़िता ने चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *