तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर,तीन युवकों की मौके पर मौत….भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत पर उड़े चिथड़े

बिलासपुर ।
तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जूनापारा पुलिस चौकी के पास सुबह के वक्त उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, बाइक के परखच्चे उड़ गया है। शवों की हालत भी बेहद खराब हो गया है। शव क्षत-विक्षत हो गया है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग खड़ा हुआ।
इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लोरमी से जुनापरा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम जूनापारा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधे ठोकर मार दी। ठोकर के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में तीनों युवकों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई। इस भयावह हादसे में तीनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। भीषण दुर्घटना को देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना से बदहवास लोगों ने इसकी सूचना जूनापारा पुलिस चौकी पुलिस को दी। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सड़क पर बिखरे शवों और लोगों की भीड़ के कारण कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कराया।
तीनों शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के पास से कोई तात्कालिक पहचान पत्र न मिलने के कारण मृतकों की खोजबीन की गई।
इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि हादसे में शामिल युवक पंकज सिंह पिता लाल सिंह उम्र 25 कठमुरा जूनापारा,जनक राम पिता ईश्वर सिंह गोंड उम्र 45 कठमुरा जूनापारा और गोपाल मरकाम पिता उदय सिंह उम्र 50 लोरमी का रहने वाला था।जो लोरमी से अपने रिश्तेदारों के साथ जुनापरा स्थित गांव जा रहा था।
पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी
जूनापारा चौकी प्रभारी भुनेश साहू ने बताया कि ट्रक और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए मुख्य मार्गों और आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।हादसा जब हुआ है उस वक्त बाइक सवार युवक लोरमी तरफ से आ रहे थे और ट्रक लोरमी तरफ जा रही थी।इसी बीच हादसा हुआ है।जिसकी जांच जारी है।