Blog

राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरीखुर्द के दुर्गा मंदिर के पास हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहा था।
दरअसल, तोरवा पुलिस पेट्रोलिंग और अड्डाबाजी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर देवरीखुर्द के पास एक युवक चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री, उम्र 24 वर्ष, निवासी अटल आवास देवरीखुर्द के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *