Blog

ट्रांसपोर्ट कार्य एवं व्यवसाय से जुड़े हुए सभी इकाइयों का एसएसपी ने लिया विशेष बैठक

सभी इकाइयों को वाहन चालन एवं परिवहन के दौरान अपने अपने ड्राइवर को शराब सेवन नही करने और सचेत रहने के  दिए गए निर्देश

लंबी दूरी के वाहनों में दो ड्राइवर अनिवार्य रूप से रखने के लिए दिए गए हिदायत ताकि ड्राइवर थकान में वाहन ना चलाएं

बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट ड्राइवर को इंसेंटिव देकर अतिरिक्त वेतन वृद्धि की जाए ताकि अन्य वाहन चालकों को सावधानी, सतर्क और सुरक्षित वाहन चालन की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिल सके

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात पुलिस ने आम जनमानस को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार सचेत किया जा रहा है। वही सड़क दुर्घटना होने वाले स्थलों का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधरात्मक एवं समाधान कारक प्रयास भी की जा रही है साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन से हो रही सड़क हादसों में कमी लाने के लिए उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही भी जारी है।
         
इसी क्रम में एसएसपी कार्यालय बिलासपुर में वाहन परिवहन से सम्बंधित समस्त संघों यूनियन जिसमे चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्यों, छोटी, मध्यम एवं हैवी ट्रकों के एसोसिएशन के सदस्यों, इलेक्ट्रिक एवं पैट्रोल,डीजल ऑटो संघ के सदस्यों तथा ट्रांसपोर्ट से जुड़े हुए समस्त व्यवसाईयों के विभिन्न यूनियन के सदस्यों का एक आवश्यक बैठक किया गया।
             
उक्त बैठक में ऐसे समस्त ड्राइवर जिसने पिछले कुछ साल में कोई भी एक्सीडेंट नहीं किया हो ऐसे ड्राइवर को उसके सैलरी में इंसेंटिव देते हुए उनके सैलरी में वृद्धि किए जाने के संदर्भ में आवश्यक चर्चा की गई। वहीं ऑटो मेटाडोर, ट्रक, बस एवं अन्य वाहनों के ऐसे ड्राइवर को ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के द्वारा नॉमिनेट करते हुए उन्हें अन्य सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित किए जाने के लिए प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय एवं एसपी कार्यालय या यातायात मुख्यालय भेजने के लिए अवगत कराया गया ।ताकि ऐसे सतर्क और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने वाले ड्राइवर को समय-समय पर सम्मानित करने से  यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क दुर्घटना कारित करने वाले ड्राइवरों को सबक मिल सके।
           
*इलेक्ट्रिक और अन्य ऑटो चालकों द्वारा सड़को पर बेतरतीब वाहन खड़ी करने पर सख्ती से की जाएगी कार्यवाही*

जिले मे ऑटो ड्राइवर के द्वारा बेतरतीव तरीके से वाहनों के संचालन के संदर्भ में चर्चा की गई एवं इलेक्ट्रिक एवं पैट्रोल ऑटो संचालकों के यूनियन को यह निर्देशित भी किया गया की लापरवाह ऑटो चालकों पर नियंत्रण रखी जाए अन्यथा नियमित रूप से की जा रही वाहन चेकिंग पर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त और अनिवार्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।सभी प्रकार के वाहनों के ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे हुए वाहन चालकों के वाहन चालन के दौरान किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना जैसी घटना घटित नहीं करने वाले बेहतर से बेहतर वाहन चालक को सार्वजनिक मंचों पर सम्मानित कर अन्य वाहन चालकों को इस संबंध में प्रेरणा, अच्छे वाहन चालन के लिए प्रोत्साहन दिए जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई।

*एसएसपी बोले,लंबी दूरी के लिए रखे दो ड्राइवर*

सभी यूनियन के अध्यक्षों को सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ड्राइवर को उंघासी, थकान, ध्यान भटकने, असावधानी, पलक झपकने, नींद आ जाने जैसी घटनाओं से बचाने के लिए प्रत्येक लंबी दूरी की गाड़ियों में पाली पाली में 02 ड्राइवर रखने के लिए हिदायत दिया गया। ताकि सड़कों पर चलते हुए आकस्मिक व अचानक किसी भी प्रकार के असावधानी से बची जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *