Blog

रेलवे स्टेशन में ‘नाका टिकट चेकिंग..2 लाख 64 हजार की वसूली

बिलासपुर। रेलवे राजस्व की सुरक्षा, यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की आदत को प्रोत्साहित करने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाई वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार द- सिंह के मार्गदर्शन में बिलासपुर या स्टेशन में नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।
इस अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच
कर कुल 341 मामलों से कुल 2,64,180 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 257 मामलों से 02 लाख 16 हजार 325 रुपये, अनियमित टिकट के 49 मामलों से 43 हजार 565 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 35 मामलों से 04 हजार 290 रुपये जुर्माना शामिल
है। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *