Blog

महिला नशा तस्कर के अवैध नशा तस्करी से कमा कर बनाई गई संपत्ति मकान और जमीन को फ्रीज करने पुलिस ने भेजा प्रतिवेदन

बिलासपुर । नशे के अवैध कारोबार की कमाई से महिला नशा तस्कर के द्वारा बनाई गई संपत्ति जमीन, मकान आदि पुलिस ने जप्त करने के लिए साफ़ेमा कोर्ट को प्रतिवेदन भेजा है। अब तक 19 आरोपियों की सात करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त की गई है।

दरअसल बिलासपुर पुलिस ने एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़ी महिला की संपत्ति की जानकारी जुटाकर फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे मामले की जानकारी सफेमा कोर्ट में भेजी गई है। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने इंड टू इंड कार्रवाई करते हुए स्पलायर समेत चार लाेगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित अभी जेल में हैं।

सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि जुलाई महीने में सूचना मिली थी कि चोरभट्ठी खुर्द, मुसलमान मोहल्ला निवासी कांति पांडेय और उसका बेटा गिरीश चंद पांडेय अपने घर के सामने ओडिशा से मंगवाए गए गांजे की बोरियां कार में भर रहे हैं। इस पर सकरी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो मां-बेटा कार का दरवाजा बंद कर घर में चले गए। पुलिस ने उन्हें बाहर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस ने तलाशी लेकर बलेनो कार से 30 किलो गांजा जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने कांति पांडेय (46) और गिरीश चंद पांडेय (30) निवासी चोरभट्ठी खुर्द, दिलेश्वर नायक (35) निवासी भठली, जिला बरगढ़ ओडिशा और दीपक गंडा (28) निवासी अंबाभना, जिला बरगढ़ ओडिशा को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

जेल भेजने के बाद संंपत्ति जप्ती की कार्यवाही:–

आरोपियों को जेल भेजने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि आरोपी कांति पांडेय ने नशे के कारोबार से 15 लाख रुपये का मकान और चोरभट्टी में 21 लाख रुपये की जमीन खरीदी है। संपत्ति की जानकारी जुटाकर मामले को सफेमा कोर्ट मुंबई में पेश किया गया है। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जब्त की जाएगी। मामले में उत्कृष्ट जांच के लिए सुरेंद्र तिवारी को एसएसपी रजनेश सिंह ने इनाम देने की घोषणा की है।

जवानों को दे रही थी प्रलोभन:–.

गांजा के साथ पकड़ी गई महिला पहले गोलमोल जवाब दे रही थी। जब उसकी कार से 30 किलो गांजा मिला तो वह खुद को छोड़ने के लिए जवानों को रुपये देने का प्रलोभन देने लगी। वह अपने बेटे को आरोपित बनाने और रुपये लेने के लिए जवानों पर दबाव भी बनाने की कोशिश कर रही थी। जवानों ने जब कड़ा रवैया अपनाया तब उसने सप्लायरों का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने सप्लायरों को भी दबोच लिया।

अब तक सात करोड़ की संपत्ति जब्त:–
एसएसपी रजनेश सिंह ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से भी कमजोर करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुलिस की ओर से नशे के करोबार से कमाई संपत्ति को जब्त की जा रही है। जिले में अब तक सात मामलों में 19 लोगों की सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों की संपत्ति की भी जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *