Blog

सरकार लगातार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही,कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

महंत बोले,बढ़ते अपराध, नशाखोरी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ घटनाएं चिंताजनक

बिलासपुर।बिलासपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विपक्षी प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

उन्होंने मीडिया से चर्चा की,डॉ. महंत ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक और विपक्षी दल को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार लगातार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यूसीसी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर संविधान की भावना के विपरीत काम करने का आरोप लगाया। वहीं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ते अपराध, नशाखोरी और महिलाओं व बच्चों के खिलाफ घटनाएं चिंताजनक हैं, जिसके लिए गृह विभाग जिम्मेदार है। मानसून सत्र को लेकर उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पर 15 घंटे तक बहस करते हुए 136 मुद्दे उठाए, लेकिन सरकार किसी का जवाब नहीं दे सकी। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी उन्होंने केंद्र सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए गंभीर सवाल खड़े किए।वही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और इसके लिए अभी से तैयारिया शुरू कर दी गई है।जिसमें कांग्रेस के साथी मिलकर फिर से सरकार बनाएंगे और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *