Blog

सर्पदंश मुआवजा कांड में पूर्व तहसीलदार व नायब तहसीलदार को पूछताछ के लिए नोटिस

बिलासपुर। सर्पदंश फर्जी मुआवजा कांड में पूर्व तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस जारी होने से फिर खलबली मच गई है। अभी तक ये चर्चा रही कि साढ़े सत्रह करोड़ के घोटाले के बाद इतना सन्नाटा क्यो पसरा हुआ है।इसमें पुलिस की तरफ से बयान के लिए तहसीलदार,पूर्व तहसीलदार और कुछ अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी करके बयान दर्ज करने बुलाया गया है।

दरअसल
पुलिस की जांच टीम बिलासपुर तहसील दफ्तर पहुची।पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया और चर्चा होने लगी कि आखिर मामला क्या है।लेकिन सूत्रों से पता चला कि सर्पदंश मामले में पूछताछ के लिए पूर्व में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नोटिस् जारी कर तलब किया गया है।
हालाकि इससे पहले 7 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था।
इसके बाद प्रशासनिक अफसर संघ और लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर और संभागायुक्त को ज्ञापन सौंप अपनी अपनी मांग रखी ।फिलहाल यह मामला गंभीर है इसलिए इसमें जांच भी काफी बारीकी से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *