Blog

साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म,24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की परिजन सीपत थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ग्राम नीरतू निवासी आरोपी दीपक पटेल 30 वर्ष ने बच्ची को साइकिल सिखाने का झांसा देकर रैलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सीपत थाना में अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। एसएसपी रजनेश
सिंह ने महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने ग्राम नीरतू स्थित उसके घर से आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी तथा ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *