Blog

सास, पति और रिश्तेदार पर महिला प्रधान पाठक से मारपीट का आरोप

बेटी को डांटने से शुरू हुआ विवाद,

गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत

बिलासपुर।
व्यापार विहार रोड स्थित प्रियदर्शनी नगर निवासी एक महिला प्रधान पाठक ने अपनी सास, पति और एक रिश्तेदार पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर मामला थाना सिविल लाइन पहुंचा, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता अंजना चाकी 45 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शिवतराई, कोटा में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे वह घर के किचन में नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान उनकी बेटी आदिश्री चाकी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।

आरोप है कि उनकी सास लीपिका चाकी बेटी के कमरे में पहुंचीं और उसे मोटा होने तथा घर का काम नहीं करने की बात कहते हुए डांटने लगीं। इस दौरान कमरे का सामान भी फेंक दिया। अंजना ने बीच-बचाव करते हुए बेटी को समझाने की बात कही तो विवाद बढ़ गया।
शिकायत के मुताबिक, इसी बीच पति अमित कुमार चाकी और ज्योति राठौर भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सास ने बाल पकड़ लिया, जबकि पति और ज्योति राठौर ने हाथ पकड़कर थप्पड़ व लात से मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ज्योति राठौर ने उनका गला दबाकर जमीन पर गिरा दिया और तीनों ने जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ महिला थाना पहुंचीं। बाद में दोपहर में घर लौटने पर फिर झूमाझपटी और मारपीट की गई। इसके बाद महिला थाना से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और घटनास्थल थाना सिविल लाइन क्षेत्र में होने के कारण मामला वहां भेजा गया।
पीड़िता ने घटना की प्रत्यक्षदर्शी के रूप में अपनी बेटी आदिश्री चाकी का नाम बताया है। साथ ही नरेश कुमार पात्रे को घटना की जानकारी देने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद

पीड़िता के अनुसार विवाद की शुरुआत बेटी को डांटने और कमरे का सामान फेंकने से हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट और गला दबाने तक की नौबत आ गई।

जिला अस्पताल में कराया गया स्वास्थ्य परीक्षण

महिला थाना पहुंचने के बाद पीड़िता का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की होने से शिकायत वहां दर्ज कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *