Blog

पोस्टमार्टम से इनकार का आरोप

बिलासपुर । बिल्हा थाना इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र निवासी आशीष लोधी ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर बंजारे ने पोस्टमार्टम करने से साफ इनकार कर दिया।
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के इनकार के चलते उन्हें कई घंटों तक शव लेकर इधर-उधर भटकना पड़ा। बाद में शव को सिम्स हॉस्पिटल में रखवाया गया। इस पूरे घटनाक्रम से परिवार सदमे में है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई तो डॉक्टर ने मदद करने के बजाय उन्हें छोटे केस में फंसाने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हैं, लेकिन इस मामले में संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी गईं।
घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *