Blog

सूर्या बोले,बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही आगामी सफलता की कुंजी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर की कार्य योजना एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही आगामी सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गांव, हर वार्ड और हर बूथ तक पहुंचकर नए लोगों को जोड़ें तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी( केंद्र सरकार ) द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए शिक्षा क्षेत्रों में बजट को 11,000 करोड़ से बढ़ाकर 59,000 करोड़ किया गया है, जो सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
बैठक में संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री उमेश जिभेकर ने निर्देश दिया कि मोर्चा के पदाधिकारी छात्रावासों और अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में जाकर सक्रिय कार्य करें, जिससे योजनाओं का सीधा लाभ समाज तक पहुंचे।
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि विष्णु देव साय राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। सह प्रभारी अनिल सोनवानी ने कार्यकर्ताओं को मंडल और बूथ स्तर पर नियमित दौरा कर संगठन को और मजबूत करने एवं प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात को बूथ स्तर पर सुना जाए विशेष आह्वान किया।

बैठक के दौरान डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की समीक्षा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से लेकर जयंती कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा तुलसी बघेल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कलेश्वर सूर्यवंशी, महामंत्री अभिषेक सोनकर, सतीश सोनकर, जिला मंत्री भुनेश्वर रात्रे, दीपक सोनवानी, सहस सूर्यवंशी, राजा भास्कर, अभिषेक राज, गणेश अनंत, हरीश भारती, गप्पू बोले, बल्लू सारथी, अशोक पाटले, कुंजबिहारी कौशले, दिलीप कोशले, अरविंद रात्रे, मनीष चौहान, ईश्वर सूर्यवंशी, बसंत गढ़ेवाल, प्रांजल आनन्द, प्रमोद गढ़ेवाल, राजेंद्र खाण्डे, सोहन सोनवानी, देव कुर्रे, राजू जांगड़े, आनंद महारुलिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *