Blog

सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार चाकू दिखाकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बड़ीबाजार रतनपुर में निजाम अली उर्फ अश्शू नामक व्यक्ति बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा है, तथा चाकू लहराते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर लोगों में दहशत फैला रहा है।
मामला गंभीर प्रकृति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल टीम रवाना की गई। पुलिस ने नूतन चौक बड़ीबाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी को बटनदार चाकू सहित पकड़ा और थाना लाया।
आरोपी के कब्जे से 01 नग बटनदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *