Blog

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय,मनिहार और इशाक पर लगा गंभीर आरोप….पार्टी विरोधी काम करने की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी ने की….मचा हड़कंप

पूर्व शहर अध्यक्ष के साथ ही अब प्रदेश प्रवक्ता पर भी लगा गंभीर आरोप

कांग्रेस के कई लोग हो चुके है पार्टी के खिलाफ काम करने पर निष्कासित

बिलासपुर / कांग्रेस पार्टी में इन दिनों पार्टी से निष्कासित करने का सिलसिला जारी है। जिन्होने भी पार्टी के खिलाफ काम किया उनको पार्टी से 6 साल के लिए निकाला जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का नाम सामने आ चुका है।लगातार कार्यवाही होने से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है तो वही भाजपा और अन्य पार्टियों को बोलने का अवसर भी मिल गया है।दरअसल नगरीय निकाय चुनाव मे कांग्रेस पार्टी विरोधी कार्य करने की शिकायत पर बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के खास और करीबी माने जाने वाले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय और अन्य को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला अध्यक्ष के इस आदेश के जारी होते ही कांग्रेस सहित विपक्ष में भी हड़कंप मचा हुआ है।

*वार्ड 42 के कांग्रेस प्रत्याशी ने की थी लिखित शिकायत*

बता दे वार्ड नम्बर 42 से कांग्रेसी पार्षद प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और इसके बाद कांग्रेस ने इसमें कड़ा एक्शन लिया है।नेताओ पर आरोप है कि  नेताओ ने चुनाव मे प्रत्याशियों को हराने के लिए भीतरघात और पार्टी विरोधी काम किया था।जिसके कारण पार्टी के प्रत्याशी को नुकसान हुआ हैं।

*इन दिग्गजों पर हुई कार्यवाही*

पीसीसी के प्रवक्ता अभय नारायण, मनिहार निषाद और इशहाक् कुरेशी को जहाँ विजय केशरवानी ने निष्कासित किया है

*अभय नारायण बोले जिलाध्यक्ष को अधिकार नहीं*

वही निष्कासन की कार्यवाही के बाद कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रवक्ता अभय नारायण राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरे आरोपों को निराधार बताया है । और कहा की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के पद पर होने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का या पार्टी से बाहर निकालने का अधिकार नहीं है ।

*विजय बोले,जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी*

इधर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी का कहना है कि जो भी पार्टी के खिलाफ काम करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी चाहे वो जो भी हो।इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *