हिंसा में शामिल आरोपियों का पुलिस ने निकाला उसी के मोहल्ले से पैदल जुलूस,आदतन बदमाश ने किया सरेंडर,पुलिस कर रही रामसिंह की तलाश

बिलासपुर । खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव के बाद बिगड़े माहौल के बीच चले पत्थरबाजी में टीआई समेत पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। आदतन बदमाश सहित बदमाशों की पुलिस ने रैली निकाली। जिस मोहल्ले में इनका दबदबा चलता था, पुलिस ने उसी मोहल्ले में रैली निकाल कर, लोगों के बीच संदेश देने की कोशिश की है।इस बीच पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और चारों तरफ पुलिस बल तैनात रहे।
बिलासपुर खपरगंज में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी सोहेल खान का पुलिस ने सड़क पर जुलूस निकाला, सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक पैदल सड़कों पर चलाया। पुलिस ने सोहेल खान समेत अरबाज खान और दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक पक्ष के मुख्य सरगना ठाकुर रामसिंह की पुलिस तलाश कर रही है।
बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव और हिंसा के मामले में फरार आरोपी और आदतन बदमाश सोहेल खान ने मंगलवार शाम सरेंडर कर दिया। सोहेल खान ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसका कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं था। यह भी दावा किया कि इससे पहले भी उसे आत्महत्या के एक मामले में फंसाया गया था।घटना के दौरान हुए पथराव में टीआई समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और धारा 144 लागू है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
दरसल पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक जुलूस निकाला। आरोपियों में सोहेल खान, अरबाज खान समेत 2 अन्य शामिल है।जबकि ठाकुर राम सिंह की तलाश की जा रही है।
सोहेल खान ने मंगलवार शाम सरेंडर कर दिया।
सोहेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों के घर और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान उसके परिजनों को थाने में बैठाकर पूछताछ भी की गई। इसके बाद सोहेल सरेंडर करने पहुंचा।
आरोपी बोला- केस में फंसाया जा रहा
सोहेल खान ने सरेंडर करने से पहले मीडिया से बात की। उसने कहा कि वह इस कांड में शामिल नहीं था। मोहल्ले के कुछ युवकों के विरोध करने की जानकारी मिलने पर वह घर से बाहर निकल रहा था, लेकिन परिजनों ने उसे जबरदस्ती घर पर रोक लिया।
सोहेल ने आरोप लगाया कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। सोहेल को हिरासत में लेने के बाद एसीसीयू की टीम ने देर रात तक उससे पूछताछ की। पुलिस उससे घटना में शामिल फरार आरोपियों और उनके ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
खपरगंज में विवाद और क्यों हुआ पथराव
खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। इसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
एक पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश
पुलिस घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में एक पक्ष का मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
अपराध कमांक-488/2026 के गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता
01.-मौला बक्स उर्फ जूब्बू पिता ईलाही बस्क उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली
02-शेख अजरूद्धीन उर्फ अज्जू पिता शेख नसीरूद्धीन उम्र 25 वर्ष निवासी तैबा चौक तालापारा
03.-मोहम्मद जाहिद खान पिता अब्दूल हनीफ खान उम्र 45 वर्ष निवासी खपरगंज
04.- सफीक अहमद उर्फ राजा खान पिता शेख मोहम्मद उर्म 31 वर्ष निवासी खपरगंज
05.- शकीर उर्फ सोनू पिता मोहम्मद साबीर उम्र 24 वर्ष निवासी जूनी लाईन संतोष भवन के पास
06.- मोहम्मद लाईक पिता मोहम्मद सफीक उम्र 37 वर्ष निवासी खपरगंज थाना सिटी कोतवाली
07.- रेहान अली उर्फ ईरानी पिता जहोर अली उम्र 19 वर्ष निवासी जबडापारा सरकण्डा बिलासपुर
08.- मो. जुनैद पिता मो. जावेद उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज मेन चौक कोतवाली बिलासपुर
09.- शेर खान उर्फ नईम खान पिता करीम खान उम्र 48 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली
10.- मो. अजहर कुरैशी पिता मो. जावेद उम्र 30 वर्ष निवासी खपरगंज कोतवाली
11.- विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू पिता स्व. रामावतार अनंत उम्र 32 वर्ष निवासी सिद्धीविनायक कालोनी तिफरा
12-अब्दुल रज्जाक पिता मुस्ताक मकवाना उम्र 26 वर्ष निवासी खपरगंज इमाम बाडा कोतवाली
13.- अरबाज खान पिता शेख इबरान उम्र 29 वर्ष निवासी खपरगंज ताजिया चौक कोतवाली बिलासपुर
14- सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन पिता स्व साहिद उर्फ डब्बू उम्र 27 साल साकिन ख्मरगंज बिलासपुर
15- नुमान अली पिता फरमान अली उम्र 22 साल साकिन यदुनंदन नगर पानी टंकी के पास इलहाबाद स्कूल के पास तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर ।
16- शेख सुलतान उर्फ भूरू पिता शेख इब्राहिम उम्र 30 साल साकिन खपरगंज बोहरा मस्जीद के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर
17- मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 29 साल साकिन तैयबा मस्जिद के सामने एल 01 भारतीय नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर
अपराध कमांक-489/2026 के गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता
01.- राजू यादव उर्फ नान पिता मुन्नी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
02.- राकेश यादव उर्फ रिंकु पिता रमेश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी कुंदरापारा दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
03.- छत्रपाल साहू पिता संत राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी साईंस कालेज के सामने डबरीपारा सरकण्डा बिलासपुर छ.ग.।