Blog

1.22 करोड़ का गांजा जब्त, रतनपुर पुलिस-ACCU की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 245 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा कार में भारी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे नवापारा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से 245 किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है, उसे भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट, निवासी शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में रतनपुर पुलिस और ACCU टीम के कई अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *