Blog

BEO और सहयोगी संकुल समन्वयक को शिक्षक से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा

एसीबी बिलासपुर की सारंगढ़ बिलाईगढ़  जिले में  शिक्षा विभाग में बड़ी  ट्रैप कार्यवाही।

मार्च माह का  रुका हुआ वेतन निकालने के एवज में 2 शिक्षकों से मांगी गई थी 10000 रुपए रिश्वत।

बिलासपुर।एसीबी डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली बरमकेला  के शिक्षक निरंजन बरिहा ने  एसीबी बिलासपुर मे  शिकायत की थी कि वह पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली में शिक्षक है । मार्च माह में वह स्वास्थ्य खराब होने से इलाज के लिए झीकीपाली प्राथमिक शाला में पदस्थ अपने साथी मुकेश सोना के साथ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए  गया हुआ था लेकिन डॉक्टर के न मिलने से वह दोनों वापस स्कूल आए तो आधा घंटा लेट होने से उनकी गैरहाजिरी दर्ज कर ली गई थी ।तथा खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला  नरेंद्र जांगड़े ने उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था जिसका जवाब दोनों शिक्षकों ने दिया था लेकिन उनका मार्च माह का वेतन बीईओ नरेंद्र जांगड़े ने रोक दिया था। जिस पर दोनों शिक्षक नरेंद्र जांगड़े से मिलने गए तो उन दोनों का वेतन निकालने के एवज में 5000-5000 रुपए के हिसाब से 10000 रुपए रिश्वत की मांग उससे की जा रही है किंतु वह  नरेंद्र जांगड़े को 10000 रुपए  रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।


शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई,सत्यापन के दौरान संकुल  समन्वयक झीकीपाली  संजय चौहान ने दोनों शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी जांगड़े को रिश्वत राशि दिलाने में सहयोग की बात भी सामने आई ,जिस पर  ट्रैप की योजना तैयार की गई ।प्रार्थी निरंजन बरिहा को खंड शिक्षा अधिकारी  नरेंद्र जांगड़े को रिश्वत रकम देने उनके बरमकेला स्थित कार्यालय में भेजे जाने पर आरोपी जांगड़े ने प्रार्थी से रिश्वत की रकम लिया और उसके बाद  टेबल के दराज में  रख लिया। इसी बीच  एसीबी टीम ने उसे मौके से पकड़ लिया ।रिश्वत में ली गई राशि 10000 रुपए को  आरोपी  जांगड़े से बरामद कर लिया गया है तथा उनके सहित उनके सहयोगी संकुल समन्वयक  संजय चौहान को भी एसीबी ने अभिरक्षा में लिया  है।दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

*रिश्वतखोरी करने वालो के खिलाफ लगातार एसीबी कार्रवाई कर रही*

एसीबी ने भ्रष्ट अधिकारियों  और कर्मचारियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही  की गई है।एसीबी ने किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने के लिए अपील की है।बरमकेला क्षेत्र में एसीबी की यह पहली और सफलतम प्रभावी कार्यवाही है।

*शिक्षक संघ ने की एसीबी टीम की जमकर सराहना*

शिक्षक समुदाय के लोगों में  बी ई ओ के वसूली के प्रति आक्रोश चरम पर था तथा समय समय पर शिक्षक समुदाय से  उसके खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी। बरमकेला ब्लॉक के शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवम प्रकाश पटेल सहित अन्य शिक्षक समुदाय ने  एसीबी की इस कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे बड़ी राहत देने वाली कार्यवाही बताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *