Blog

10.50 करोड़ के गांजा की खेप बरामद, अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट का सरगना गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसंतपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत का 1941 किलो गांजा और 50 लाख रुपये का ट्रक जब्त किया है। मामले में दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूचना मिली थी, जिसके बाद बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक 16 चक्का टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक के भीतर छिपाकर रखे गए 62 पैकेटों से 1941 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जांच में पता चला कि गांजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक में सवार उत्तर प्रदेश निवासी लोकेश शर्मा और आमिष अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लोकेश शर्मा अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी सिंडिकेट का मुख्य सरगना है और पहले भी एक बड़े गांजा तस्करी मामले में नामजद रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *