
सिम्स नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर,व्यवस्था चरमराई,विभिन्न मांगो को लेकर बैठे हड़ताल पर

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज चिकित्सा महाविद्यालय के नर्सिंग स्टाफ पिछले दो दिनों से हड़ताल पर है।नर्सिंग स्टाफ की मांग है कि उनका वेतन वृद्धि किया जाए। समान अधिकार समान वेतन की मांग को लेकर को लेकर सिम्स मेडिकल कॉलेज के 75 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वही नर्सिंग स्टाफ को पूरे 300 कर्मचारियों का समर्थन भी मिला हुआ है।
दरअसल हड़ताली नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि जो हमारा 2800 ग्रेड पे है उसको बढ़कर 4800 ग्रेड पे दिया जाए और हमारी दूसरी मांगे यह है कि जो 10 साल से जो नियमित भर्ती नहीं की गई है।उसे नियमित भर्ती किया जाए,यही नहीं जिस तरह से ठेके में कर्मचारी लिए जा रहे है,उस स्टाफ नर्स को बंद करके नियमित भर्ती किया जाए।
नर्सिंग स्टाफ का यह भी कहना है कि ठेका भर्ती बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
इधर नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन ने मांग की है कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगा।
संघ का कहना है कि
30 जनवरी को ग्रेड पे वेतनमान पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जैसे ही संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित किया गया, प्रक्रिया रोक दी गई है। 10 माह पूरे हो चुके है, पर आज तक उक्त प्रस्ताव को लागू नहीं किया गया है। जिसे लागू करवाने के लिए उक्त सभी 10 मेडिकल कॉलेज द्वारा पिछले 2 माह में अलग अलग तिथियों में लगातार सांकेतिक प्रदर्शन एवं कैडल मार्च कर रहे है। यहां तक स्कूटी रैली निकालकर राज्य सरकार को अवगत कराया गया। परन्तु अभी तक शासन प्रशासन से कोई भी ठोस पहल नहीं हुई है जिसके कारण एक बार फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
संघ की प्रमुख मांगे है-
छत्तीसगढ़ चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग संवर्ग के ग्रेड पे की, केंद्र के अनुरूप बने ग्रेड पे एवं वेतनमान पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 30 जनवरी 2026 में बने प्रस्ताव को लागू करवाने की मांग
संविदा एनएचएम स्टाफ नर्सेस के अलावा डेली विजेस स्टाफ नर्सेस, मात्र 10,000-12,000/-के वेतन पर मानवीय सेवा से जुड़ा इतनी जिम्मेदारी का काम करवाया जा रहा है, उन्हें जहां पर नियुक्ति है वही पर नियमितीकरण करने की मांग।
नर्सिंग एलाउन्स केंद्र के अनुरूप रुपये 7200/- प्रति माह तथा रुपये 1800 /- वाशिंग एलाउन्स प्रति माह दिए जाने की कि मांग की गई है।
स्टाफ नर्सेस का पद नाम, नर्सिंग ऑफिसर तथा नर्सिंग सिस्टर का पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर किया जाए
नर्सिंग प्रदर्शक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं नर्सिंग सिस्टर के पदों पर वरिष्ठता सूचि के अनुरूप पद्दोनति प्रदान की जाये, जो की विगत कई वर्षों से लंबित है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में एमसीआई मापदंड के अनुरूप और स्वीकृत पदों पर स्टाफ नर्सेस की नियमित भर्ती यथाशीघ्र की जाए जिसमे संविदा एनएचएम और डेलीवेजेस स्टाफ नर्सेस को नियमित किया जाए।
नियमित किए जाने तक सभी संविदा एनएचएम और डेलीवेजेस स्टाफ नर्सेज को एक सम्मानित वेतन 40,000 प्रतिमाह, दी जाए।
प्रदेश में एक डाइरेक्टर ऑफ नर्सिंग इन मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में पद स्वीकृत की जाए।तथा हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग सुप्रीटेंडेंट के पद पर केंद्रीय ग्रेड पे वेतनमान एवं योग्यता अनुरूप पद स्वीकृत किया जाए।
नर्सिंग छात्र-छात्राओ को वर्ष 1999 से मात्रा 1500 प्रति माह का स्टाइपेंड 26 वर्षों से दिया जा रहा है कोई भी वृद्धि नहीं की गई है। अतः संघ निवेदन करता है की इंटर्नशिप के दौरान 15000 प्रतिमाह का इस्टाईपेंड नर्सिंग छात्रों को छात्राओं को दिया जाए।






