
साले ने जीजा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,इलाके में फैली सनसनी, पुलिस बल तैनात,मंगला के धुरीपारा में गमछे से चेहरा ढंककर घर में घुसे आरोपी

बचाने आए समधी-समधन और ननद पर भी चाकू से वार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना हुई। मंगला क्षेत्र के धूरीपारा में रहने वाले समीर खान पर उसकी पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, समीर खान अमूल दूध की गाड़ी चलाने का काम करता है। करीब डेढ़ साल पहले वह मोहल्ले में रहने वाली कमलेश्वरी कश्यप उर्फ सनाया को भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। उस समय युवती नाबालिग थी, जिसके चलते समीर को जेल भी जाना पड़ा था। जेल से छूटने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी के साथ मजार से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात पत्नी के भाई ओमप्रकाश कश्यप से हो गई। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ओमप्रकाश ने समीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं आरोपी के परिजनों का आरोप है कि चाकू मारने से पहले समीर के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद ओमप्रकाश ने उस पर चाकू से हमला किया।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल समीर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आपसी विवाद की स्थिति को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है।
एएसपी पहुंचे सिम्स, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
एक ही परिवार के पांच लोगों पर चाकू से हमले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पंकज पटेल भी पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीमें पिता-पुत्र के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
वर्जन
चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने।उनके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।
रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर






